अंतिम छोर के गांव सांकरा में खाट पर बैठकर कलेक्टर ने की रात्रिकालीन जनचौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद, जल जीवन मिशन के ठेकेदार का भुगतान रोकने दिया निर्देश..
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के अंतिम छोर में ओड़िशा से घिरे जिले के गांव सांकरा में बुधवार को रात्रिकालीन जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरिया तहसील के इस गांव में जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में खाट पर बैठक कर कलेक्टर ने चौपाल में लोगों से मुलाक़ात की, जिसमें जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


