बाढ़ अलर्ट जारी : मिनीमाता बांगो डैम कोरबा के खोले गए 7 गेट, भटगांव, चंद्रपुर, सरिया व अन्य क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना..
कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। जलाशय में पानी की आवक बढ़ने पर इस मिनीमाता जलाशय के 7 गेट खोले गए हैं, लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी डेम की सुरक्षा के लिए बाहर छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण हसदेव नदी में जल भराव अधिक होगा।

