छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : मुंगेली, कवर्धा, कांकेर समेत कई जिलों के बदले कलेक्टर, डेढ़ दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला..
छत्तीसगढ़ में डेढ़ दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। मुंगेली, कवर्धा, कांकेर, गरियाबंद, सक्ती समेत कई जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग की कमान सौंपी गई है।


