जिले के सभी गांवों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हो : कलेक्टर भीम सिंह.. कलेक्टर ने चारों मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के पदाधिकारियों की ली बैठक…
रायगढ़// कलेक्टर भीम सिंह ने आज अपने कक्ष में जिले में मोबाइल संचार सेवा प्रदान करने वाली बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और आइडिया कंपनी के पदाधिकारियों की बैठक लेकर जिले के पूरे ग्रामीण क्षेत्र को मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले के बरमकेला, सारंगढ़, घरघोड़ा क्षेत्र के बहुत से ग्रामीण


