प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप की कार्रवाई में अहम योगदान, थाना प्रभारी नंदलाल राठिया हुए सम्मानित..
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरिया थाना प्रभारी नंदलाल राठिया को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप के खिलाफ की गई प्रभावी कार्रवाई में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ।


