मुंगेली : जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न, मलेरिया नियंत्रण हेतु विकास खण्ड लोरमी के 18 उप स्वास्थ्य केंद्र के 89 ग्रामों में मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण करने का निर्णय..
मुंगेली// कलेक्टर एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की अध्यक्ष पी.एस.एल्मा के अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की अध्यक्ष एल्मा ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम


