कलेक्टर भीम सिंह ने एसईसीएल खदान से प्रभावित ग्रामीणों व प्रबंधन की ली बैठक, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया भी रहे मौजूद…
रायगढ़// कलेक्टर भीम सिंह ने एसईसीएल माईंस से प्रभावित भू-विस्थापितों व एसईसीएल प्रबंधन के प्रतिनिधियों की बैठक ली। विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया भी बैठक में सम्मिलित हुये। कलेक्टर भीम सिंह ने बैठक के दौरान भू-विस्थापितों के प्रतिनिधि मंडल से भू-अर्जन मुआवजा, रोजगार तथा पुनर्वास के संबंध में उसकी समस्यायें व मांगों के बारे में



