मुंगेली : छ.ग. राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं में अधिक से अधिक स्व सहायता समूह की महिलाओं को लाभान्वित किया जाए- अध्यक्ष पटिला..
मुंगेली// छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष घनेश पटिला ने जिला कलेक्ट्रोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की बैठक लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा और अल्प संख्यक वर्ग के विकास के लिए राष्ट्रीय निगम के सहयोग से संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक समीक्षा की।

