कार्यालय में घुसकर अभद्रता एवं तोड़फोड़, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने की कड़ी निंदा, मुख्यमंत्री से दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग..
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय नवा रायपुर में विभागीय अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ हुई अभद्रता, झूमा-झटकी, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और धमकी की घटना की कटु शब्दों में निंदा की है।


