कलेक्टर की प्राचार्यों को दो टूक : आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार आना चाहिए..
कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में गुरूवार को जिले के सभी प्राचार्यों का बैठक लिया। डॉ कन्नौजे ने सभी प्राचार्यों को दो टूक कहा कि आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सुधार आना चाहिए।


