हाई कोर्ट के आदेश के बाद छिनने वाला था मकान, गुस्से में महिला ने तहसीलदार के ऑफिस में पिया जहर, मचा हड़कंप..
हाई कोर्ट के आदेश पर लोन कंपनी को तहसीलदार द्वारा मकान कब्जा दिलाने व तहसील कार्यालय में एक कर्मचारी द्वारा महिला से दुर्व्यवहार किए जाने के बाद आक्रोशित महिला ने तहसीलदार के कक्ष में आत्महत्या करने की नीयत से कीटनाशक का सेवन कर लिया।

