शिक्षा दान अभियान में स्कूलों की कक्षाओं तक पहुंचा प्रशासन, एक दिन के लिए शिक्षक बने कलेक्टर, एसपी से लेकर जिलेभर के अधिकारी, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र..
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में शिक्षा दान की अनूठी पहल देखने को मिली, जब कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से लेकर जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका में नजर आए।


