कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया लोगों को सही दिनचर्या और योग को अपनाने की अपील, स्वास्थ्य विभाग के सेवा पखवाड़ा शिविर में शामिल हुए कलेक्टर..
सेवा पखवाड़ा में बरमकेला ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोधीया के आश्रित ग्राम संडा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित शिविर में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे पहुंचे। उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शिविर पहुंच कर सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे इलाज और टेस्ट की जानकारी लिया।

