कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण, विभिन्न कक्ष और वार्ड में जाकर डॉक्टर और मरीजों से की बातचीत..
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे अचानक जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां उन्होंने आगंतुकों, ओपीडी के अलग अलग कक्ष में बारी बारी से डॉक्टरों रश्मि पटेल, भारती पटेल, इंदु सोनवानी से मुलाकात करते हुए उनके द्वारा इलाज की सुविधाओं को जाना।


