धान खरीदी में मनमानी करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 1 समिति प्रबंधक, 2 सहायक समिति प्रबंधक और 1 फड़ प्रभारी पर गिरी गाज..
समझाइश के बाद भी धान खरीदी में लापरवाही करने वालों को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर दण्डित किया गया है। जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।




