सरिया में वाटर फ़िल्टर प्लांट के निर्माण का कलेक्टर ने किया अवलोकन, निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर हुए नाराज, कार्य में तेजी लाने सीएमओ को निर्देश..
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सरिया में वाटर फ़िल्टर प्लांट के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने सरिया सीएमओ को श्रमिक बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

