कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण कर जाना हालचाल, छात्रावास की कमी को दूर करनेए अधिकारियो को दी जिम्मेदारी..
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने रविवार को दोपहर में सारंगढ़ तहसील के प्रीमेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास हरदी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने छात्रावास का निरीक्षण कर सभी बालिकाओं से परिचय के साथ साथ कौन कौन से क्लास में पढ़ते हो, खाना ठीक से मिलता है कि नहीं पूछकर जानकारी लिया।

