छत्तीसगढ़ में जमीन गाइडलाइन दरों पर बड़ा फैसला : सरकार ने कई आदेश तत्काल प्रभाव से लिया वापस, 31 दिसंबर तक मांगी गयी आपत्तियां…
छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की गाइडलाइन वैल्यू से जुड़े फैसलों में बड़ा बदलाव करते हुए कई महत्वपूर्ण आदेश वापस ले लिए हैं। राज्य में हाल ही में जारी किए गए गाइडलाइन दरों की बढ़ोतरी को लेकर विभिन्न वर्गों, रियल एस्टेट सेक्टर, आम नागरिकों और व्यापारिक संगठनों की ओर से लगातार आपत्तियाँ सामने आ रही थीं।


