जिला CEO का एक्शन मोड: बरमकेला और बिलाईगढ़ ब्लॉक के स्वच्छ भारत मिशन में बड़ा खुलासा, अधूरे शौचालयों को पूर्ण दिखाने का खेल बेनकाब, नोटिस जारी..
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की सच्चाई सामने आने के बाद जिला पंचायत प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


