सारंगढ़ में गौ मांस बेचने का मामला, 70 किलो मांस जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गौ हत्या कर मांस बिक्री करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 70 किलो गौ मांस बरामद किया गया है। अन्य पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

6 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रियव्रत स्वर्णकार से सूचना मिली कि मोचीपारा सारंगढ़ निवासी विरेन्द्र रात्रे और उसके साथी गौ हत्या कर मांस बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

मौके से विजय प्रकाश भारती (22 वर्ष) निवासी बरभांठा थाना कोसीर, संतोषी प्रेमी (32 वर्ष) निवासी भटगांव थाना भटगांव और मोहन खुटें (55 वर्ष) निवासी मोचीपारा सारंगढ़ को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 8 किलो गौ मांस बरामद हुआ। वहीं अन्य फरार आरोपियों के घरों से 62 किलो गौ मांस, दो कुल्हाड़ी, दो खुरपा और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-AP-7296, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की गई।

मामले में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 4, 5, 10 पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों में विरेन्द्र रात्रे, सुखबाई मिरी, फुलबासन, जानकारी और कन्हैया शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कामिल हक, अंजान सिंह कंवर, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह पटेल, आरक्षक पुरूषोत्तम राठौर, योगेश कुर्रे, मुकेश चंद्रा, सुरेन्द्र पटेल, मिनिकेतन पटेल सहित पूरी टीम की भूमिका रही।

Scroll to Top