शेयर करें...
सरगांव। शिक्षा के क्षेत्र में भूपेश सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किया है जैसे पुरानी पेंशन बहाली, स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल,संविलियन,शिक्षक भर्ती, प्रधानपाठक पदोन्नति प्रमुख है उक्त उद्बोधन जागेश्वरी वर्मा ने संकुल केंद्र धमनी में नवपदस्थ प्रधानपाठको का स्वागत व अन्य स्कूल प्रधानपाठक बनकर गए सहायक शिक्षको के विदाई समारोह में दिया। ज्ञात हो कि मुंगेली जिले में प्रधानपाठक पदोन्नति प्रक्रिया को शुरु कराने से लेकर पदस्थापना आदेश जारी कराने में जिला पंचायत मुंगेली सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा की प्रमुख भूमिका रही थी। संकुल केंद्र धमनी के प्राथमिक शाला धमनी-संगीता भारद्वाज प्रधानपाठक, आयसा बेगम सहायक शिक्षिका, लोहदा-सुशीला ध्रुव प्रधानपाठक, सांवा-अशोक बारगाह प्रधानपाठक व भखरीडीह-मोतीलाल अनन्त का प्रधानपाठक के पद पर नियुक्ति राज्य सरकार ने किया है। इनका आज स्वागत किया गया साथ ही संकुल धमनी के सांवा से खेमलाल वर्मा का टिकैत पेंड्री, लोहदा से सुनीता देवांगन का हक़ीमनगर सरगांव में प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति व आशुतोष शर्मा का स्थानांतरण भखरीडीह से किरना हुआ है। इनको सब को विदाई दिया गया। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नेहरू साहू ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने 2018 में संविलियन पर शिक्षाकर्मी से शिक्षक बनने पर वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति दी है। जिसका लाभ जिले के 542 शिक्षको को हुआ है। शिक्षक नेता बलजीत कांत ने आभार व्यक्त किया।


