शेयर करें...
रायगढ़, (जे. पी. अग्रवाल)/ यह पूरा मामला धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के मेंढरमार की है जहाँ विद्युत विभाग की लापरवाही ने फिर एक नर हाथी की जान ले ली है. वही घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर CCF सहित क्षेत्र के DFO की टीम मौके पर पहुच चुकी है. आरोपी किसान सुद्धू राम पिता फूलचंद उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही विद्युत विभाग के ऊपर भी कार्यवाई की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक नर हाथी खेतो से होकर गुजर रहा था इसी दौरान एक खेत मे बोर पम्प के लिए खिंचे गए विद्युत तार के संपर्क में आ जाने से उसकी मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से पहले भी हाथियों की मौत हो चुकी है.
बता दे कि कुछ दिनों पहले ही क्षेत्र में हाथियों के विचरण को देखते हुए वन विभाग द्वारा खेतो में विद्युत तार का उपयोग नही करने के लिए मुनादी कराया गया था बावजूद इसके विद्युत विभाग के संरक्षण में दोषी किसान द्वारा अवैधरूप से विद्युत प्रवाहित तार का उपयोग किया जा रहा था जिससे फिर एक नर हाथी की जान चली गयी.
यहाँ यह बताना लाजमी होगा कि क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा अवैध हुकिंग का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. चंद रुपयों की लालच में विभाग द्वारा हुकिंग से तार खिंचकर बोर चलाने वाले किसानों के ऊपर कार्यवाई नही की जाती. यही वजह है कि क्षेत्र में आय दिन करेंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत हो रही है. और हाथियों की मौत पर विद्युत विभाग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार साबित हो रहा है.
बहरहाल मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने कार्यवाई करते हुए दोषी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि वन विभाग द्वारा हुकिंग कारोबार के संचालक बिजली विभाग पर किस प्रकार की कार्यवाई की जाती है.


You must be logged in to post a comment.