शेयर करें...
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी। 10वीं परीक्षा 15 अप्रैल से 1 मई तक और 12वीं की परीक्षा 3 मई से 24 मई तक होगी। इस वर्ष छात्रों को उन्ही के स्कूलों में परीक्षा केंद्र में बैठने की व्यवस्था दी गयी है। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
इसके अतिरिक्त कक्षा नवमी एवं ग्यारहवी की परीक्षाएं स्थानीय स्तर पर ( Home Examination ) आयोजित की जायेगी , अर्थात छात्र अध्ययनरत शाला में ही परीक्षा देंगे . संबंधित शाला के द्वारा ही परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराये जायेंगे , समय सारणी तैयार की जायेगी एवं मूल्यांकन कराकर परिणाम घोषित किए जायेंगे . सभी कार्य संबंधित शाला स्तर पर ही किए जायेंगे . इस संबंध में भी अलग से निर्देश जारी किये जा रहे है .








You must be logged in to post a comment.