भाजपा का संगठन विस्तार : चूड़ामणि बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी, 100 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति, देखें पूरी सूची..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// भारतीय जनता पार्टी ने जिले में बड़ा संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई टीम का ऐलान कर दिया है। पहले चरण में घोषित पदाधिकारियों के बाद अब रिक्त पदों पर भी नियुक्तियां कर संगठन को और मजबूत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल की सहमति के बाद यह विस्तार किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

पहले 18, अब सैकड़ों को जिम्मेदारी

विगत माह 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और प्रवक्ता सहित 18 पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी। अब संगठन विस्तार के तहत 8 नए पदाधिकारी, 38 जिला कार्यसमिति सदस्य, 29 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 33 विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

नई सूची से यह संकेत साफ है कि पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक नए नेतृत्व को मौका दिया गया है।

सोशल मीडिया की कमान चूड़ामणि पटेल को

इस विस्तार में सबसे अहम जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्रभार की रही। पार्टी से करीब ढाई दशक से जुड़े चूड़ामणि पटेल को जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और समर्थकों ने जश्न भी मनाया।

डिजिटल दौर में नई रणनीति

मौजूदा समय में सोशल मीडिया राजनीतिक संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। युवा वर्ग की बड़ी भागीदारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर है, ऐसे में हर दल अपनी बात तेजी और प्रभाव के साथ जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

भाजपा का मानना है कि संगठन की विचारधारा, योजनाएं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दे डिजिटल माध्यम से व्यापक स्तर पर पहुंचाए जा सकते हैं। बदलते तकनीकी परिवेश में लगातार अपडेट रहना और त्वरित प्रतिक्रिया देना अब संगठन की प्राथमिकता का हिस्सा बन गया है। संगठन विस्तार के साथ भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में जिला स्तर पर राजनीतिक सक्रियता और तेज होने वाली है।

Scroll to Top