भाजपा का 47वां स्थापना दिवस; सारंगढ़ भाजपा जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिले में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा कार्यालय चंदई में ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली सजावट, विचार गोष्ठी और मिष्ठान वितरण जैसे विविध कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए गए।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, उसके मूल सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सभी ने राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

वक्ताओं ने कहा कि यह दिन उन महान विभूतियों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अपने त्याग, संघर्ष और समर्पण से पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Scroll to Top