शेयर करें...
बिलासपुर// नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। कई ठेकेदारों पर भारी पेनाल्टी लगाई गई, कुछ के ठेके रद्द कर दिए गए और कुछ को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
अरपा उत्थान परियोजना : इस परियोजना के धीमी गति से चलने के कारण गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर 37.50 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने साफ किया कि काम में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अंडरग्राउंड सीवरेज प्रोजेक्ट : इस प्रोजेक्ट में लगातार देरी होने के कारण सिंप्लेक्स कंपनी का ठेका रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी की 30 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी जब्त कर ली गई है।
दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ प्रोजेक्ट : सबसे बड़ी कार्रवाई इस प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर पर हुई। उन्होंने डुप्लीकेट एफडीआर जमा कर गड़बड़ी की थी। इस कारण उन्हें पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब वह किसी भी सरकारी टेंडर में भाग नहीं ले सकेंगे।
स्मार्ट सिटी प्रबंधन का सख्त संदेश : नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी लापरवाह ठेकेदारों पर ऐसी ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी चाहते हैं कि सभी विकास कार्य तय समय पर पूरे हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
यह कार्रवाई उन ठेकेदारों के लिए कड़ा संदेश है जो काम में लापरवाही करते हैं। अब केवल वही ठेकेदार काम कर पाएंगे जो पूरीn जिम्मेदारी और ईमानदारी से काम करेंगे।


