भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर संभाग प्रभारियों तक की घोषणा, देखें पूरी सूची..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष–महामंत्री, प्रकल्प संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की सूची भी जारी की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस विस्तार का मुख्य लक्ष्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मोर्चा को पूरी तरह सक्रिय करना है। नए दायित्वधारियों से किसान हितों को लेकर प्रभावी कार्य करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है।

पार्टी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार भाजपा मंडल सरिया के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुरारी नायक को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस आदेश के बाद सरिया मंडल में खुशी की लहर है और सभी लोग मुरारी नायक को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।

देखें पूरी सूची..

भाजपा-किसान-मोर्चा-कार्यकारिणी-2026

Scroll to Top