बड़ी खबर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तहसीलदारों का तबादला, कोमल साहू को बरमकेला और पुष्पेंद्र राज को सरिया का प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने चार राजस्व अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन को देखते हुए अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • कमलेश कुमार सिदार को तहसीलदार बिलाईगढ़ से तहसीलदार भटगांव बनाया गया है।
  • निलिमा अग्रवाल को तहसीलदार भटगांव से तहसीलदार बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है।
  • पुष्पेंद्र कुमार राज को तहसीलदार बरमकेला से तहसीलदार सरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • कोमल प्रसाद साहू, जो वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार सरिया थे, उन्हें प्रभारी तहसीलदार बरमकेला बनाया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर का कहना है कि इस फेरबदल से राजस्व कार्यों के संचालन में और अधिक गति आएगी तथा आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

देखें आदेश की कॉपी

Scroll to Top