बड़ी खबर : किसान ने की सुसाइड की कोशिश, टोकन नहीं कटने से था परेशान, नाजुक हालत में रायपुर रेफर..

शेयर करें...

महासमुंद// जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है। घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद का गला काट दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। फिर परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा कि किसान मनबोध धान बेचने के लिए टोकन कटवाने तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहा था। किसान के पास 01 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। टोकन नहीं कटने से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया है। किसान की स्थिति नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

Scroll to Top