बड़ी ख़बर : प्राथमिक केंद्र में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत : नॉर्मल डिलीवरी के बाद भी नहीं बच पाए जच्चा-बच्चा, डॉक्टर की गैर मौजूदगी में कराई डिलीवरी, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप..

शेयर करें...

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक प्राथमिक केंद्र की लापरवाही सामने आई है, जहां नॉर्मल डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि यहां बिना डॉक्टर के डिलीवरी की गई थी। इसके बाद परिवार वालों ने प्राथमिक केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Join WhatsApp Group Click Here

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कोरवा परिवार की महिला महिमंगई और उसके नवजात बच्चे की अजगरबहार प्राथमिक केंद्र में मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत चुहिया के भटगांव क्षेत्र में रहने वाले पहाड़ी कोरवा अमर सिंह की पत्नी महिमंगई को बीती रात प्रसव पीड़ा हुई। परिवार वालों ने महतारी एक्सप्रेस 102 को कॉल कर उसे अजगरबहार प्राथमिक केंद्र पहुंचाया।

वहां ड्यूटी पर मौजूद भुवनेश्वरी चंद्रवंशी ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद कुछ समय तक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और रात करीब 2.30 बजे उनकी मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि घटना के समय अस्पताल प्रभारी विमलेश्वरी अनुपस्थित थीं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

Scroll to Top