शेयर करें...
दंतेवाड़ा// बीजापुर में सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर पिछले सात सालों तक उसका दैहिक शोषण किया और इस दौरान तीन बार गर्भपात कराया।
मामला दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और पति से विवाद के कारण तलाक की प्रक्रिया में है। 2018 में उसकी मुलाकात आनंदजी सिंह से हुई, और दोनों के बीच दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। महिला का आरोप है कि आनंदजी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उसका शोषण किया।
महिला ने कहा कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आनंदजी ने गर्भपात कराने के लिए उसे मजबूर किया। बाद में आनंदजी का तबादला दंतेवाड़ा से बीजापुर हो गया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आनंदजी ने इससे मुंह मोड़ लिया।
महिला की शिकायत के बाद गीदम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आनंदजी सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग इस गंभीर आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। महिला के साहस की सराहना की जा रही है, जिसने अपनी आवाज उठाई और न्याय की मांग की।


