बड़ी खबर : आकाशीय बिजली गिरने 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण की मौत, एक घायल का ईलाज जारी..

शेयर करें...

राजनांदगांव// जिले के जोरातराई गांव में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर में सभी लोग बारिश से बचने के लिए एक खंडहर में तेंदू पेड़ के पास रुके थे, तभी तेज चमक के साथ बिजली गिरी।

Join WhatsApp Group Click Here

मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है। बताया जा रहा है की स्कूली बच्चे अर्धवर्षिक परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे, तभी बारिश होने लगी। स्कूली बच्चे और कुछ ग्रामीण बारिश से बचने के लिए एक खंडहर में रुक गए, वही पर एक तेंदू का पेड़ भी था। तभी तेज चमक और गरज के साथ अचानक पेड़ पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने 6 बच्चों और 2 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 4 मनगटा और 2 जोरातराई के रहने वाले थे।

मृतकों और घायलों के नाम

  • रवि पटेल पुत्र कुमलेश पटेल, मनगटा
  • परस साहू पुत्र लूणकरण साहू, मनगटा
  • शशिकांत साहू पुत्र चंदू साहू, मनगटा
  • पीयूष साहू पुत्र फेरू साहू मनगटा
  • नितिन धनकर पुत्र दिनेश धनकर, जोरातराई
  • चुरामन देवांगन पुत्र बोधन देवांगन, बोरी जोरातराई
  • अनिल साहू पुत्र पीतांबर साहू, जोरातराई
  • रमेश नेताम निवासी जोरातराई घायल

4-4 लाख की सहायता राशि : मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि मंजूर की है। इस घटना में एक घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।

Scroll to Top