शेयर करें...
मुंगेली// जिला मुंगेली अंतर्गत अंतरराज्यीय गांजे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. फिर एक मामला आया सामने आपको बता दें
पूरा मामला मुंगेली जिले के थाना लोरमी अंतर्गत चौकी चिल्फी का है जहां चिल्फी पुलिस काम्बिंग गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाशी में एक थैले से 50 हजार रुपए मूल्य का 6 किलो 200 ग्राम गांजा पाया बरामद किया।
चिल्फी पुलिस चौकी प्रभारी सुशील कुमार बंछोर से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई थी। रात करीब तीन बजे खैरवार खुर्द चौक में लोरमी की ओर से मोटरसाइकिल से पंडरिया की ओर जा रहे दो युवकों को रोक कर पूछताछ की गई. बाइक सवारों ने अपना परिचय सीहोर जिला मध्यप्रदेश का निवासी राकेश गौर और किशुनगढ़ थाना पंडरिया निवासी संजय चंद्राकर के तौर पर दिया.
बाइक सवारों की तलाशी के दौरान थैले में रखे करीब 50 हजार रुपए मूल्य का 6 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया. तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर मुंगेली और कबीरधाम क्षेत्र में माल को खपाया जाता है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया.
इस कार्रवाई में चिल्फी चौकी प्रभारी सुशील
कुमार बंछोर, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक नमित सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार ध्रुव, कृष्णानंद साहू में शामिल रहे.


