भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// भटगांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे व एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

दरअसल, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रंजू साहू निवासी बलगी शांतिनगर थाना बाकी मोगरा जिला कोरबा और लक्ष्मण दास मानिकपुरी निवासी नवागांव थाना कटघोरा जिला कोरबा बताया। विधिवत प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल में रखे लाल बैग और डिक्की से प्लास्टिक में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने कुल 6 किलो मादक पदार्थ जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।

बाइक समेत कुल 70 हजार का सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई गई है। इस तरह कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 70 हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के साथ बलीराम निराला, श्रवण बरिहा, खेलावन बघेल, राहुल खूंटे, अमित चौहान, लक्ष्मीकांत तान्जय सहित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top