जिला पंचायत के नवीन भवन का हुआ भूमि पूजन, गांवों के समग्र विकास में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका – संजय भूषण पाण्डेय..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण विकास, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तथा गांव की गलियों तक विकास की किरण को पहुंचाने में जिला पंचायत की सक्रिय भागीदारी होता है।

Join WhatsApp Group Click Here

नवगठित जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के गठन के बाद नए भवन की आवश्यकता महसूस किया जा रहा था। सरकार ने नवीन जिला पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया है। इस भवन के निर्माण हो जाने से ग्राम विकास की बातें और लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने जिला पंचायत भवन निर्माण की भूमि पूजन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सरपंच, सचिवों को सम्बोधित करते हुए कहा।

उन्होने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से कृषि, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा जैसे बुनियादी और मूलभूत जैसे कार्यों के लिए योजनाऐं तैयार कर उसका जमीनी स्तर पर शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है। जिला पंचायत भवन एक ऐसा केंद्र है जहां जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और पंचायती राज व्यवस्था को क्रियाशील किया जाता है। जिससे गांवों का सामाजिक आर्थिक विकास और सुशासन सरल सहज और सुगम होता है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जिला पंचायत सदस्यगण अभिलाषा नायक, सहोदरा सिदार, शिवकुमारी साहू, सुशीला साहू, भगवतीन पटेल, लता लक्ष्मे, विनोद भारद्वाज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल, गोस्वामी पूर्व महामंत्री गजानंद गड़तिया, कुंज राम पटेल, अनिल साहू, जनपद सीईओ आर एस नायक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रभारी कार्यपालन अभियंता खांडेकर, उप अभियंता गण सरपंच सचिव उपस्थित रहे।

Scroll to Top