शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गिरवानी सांवरिया डेरा के पास मधुबनकला नाला क्षेत्र में दबिश दी। यहां एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना थी।
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी अजय गोड पिता कुमार गोंड (34 वर्ष) निवासी ग्राम गिरवानी सांवरिया डेरा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


