नफरत फैलाने वालों के पेट में दर्द पैदा कर रही भारत जोड़ो पदयात्रा – राजेन्द्र शुक्ला

शेयर करें...

पथरिया –

Join WhatsApp Group Click Here

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा सभी लोगो का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।  देश मे विभिन्न राज्यो से होकर गुजरने वाली इस यात्रा के संदेश को अब छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा में पहुचाने के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा का आह्वान किया है। जिसके अंतर्गत मंगलवार के दिन बिल्हा विधानसभा के नगर पंचायत पथरिया से इस यात्रा की शुरुवात हुई। नगर में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर प्रथम दिन के पदयात्रा  प्रारम्भ हुआ । जो पथरिया नगर से होती हुई जुनवानी , पड़ियाइन , रोहराकला, धरदेई,  बावली से नगर पंचायत सरगांव पहुँची। जहाँ प्रथम दिवस के पदयात्रा का समापन किया गया।  बिल्हा विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बिल्हा विधानसभा में पाँच दिनों में सौ किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी।  

युवा कांग्रेस के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय पदयात्रा में बिल्हा विधानसभा के कांग्रेस नेतागण भी शामिल हुए और उन्होंने युवा कार्यकर्ताओ के साथ कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा को सफल बनाया।  बिल्हा विधानसभा के प्रत्याशी रहे और कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने युवाओं में जोश भरने वाला उद्बोधन देते हुए राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की एकता के लिए काम करने का आह्वान किया।  राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पहले अंग्रेजों ने ‘फूट डालो और राज करो’ की रणनीति का इस्तेमाल किया. और अब केंद्र में बैठी भाजपा सरकार वही काम दोबारा कर रही है,इसलिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महत्वपूर्ण है।  इस पदयात्रा ने देश मे नफरत फैलाने वाले और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालो के पेट मे दर्द पैदा कर दिया है।  

श्रम कल्याण मंडल की सदस्य एवं जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू और जिला पंचायत सदस्य जावेश्वरी वर्मा  ने भी पदयात्रा में शामिल होकर पदयात्रियों का हौसला अफसाई किया। 

इस अवसर पर तिफरा अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक , पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नेतराम साहू , ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश मिरी ,राहुल यादव, पिलेश्वर वर्मा ,डब्बू साहू,  तुलसी यादव , ईश्वर साहू ,  ओमप्रकाश राजपूत,  पवन राजपूत,  मुकेश साहू घनश्याम गोस्वामी, पप्पू पांडेय ,सौरभ शुक्ला, संदीप साहू समेत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

Scroll to Top