शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बरमकेला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 29 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश और डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 90/2026 और 91/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेंद्र चौहान उर्फ बीजू (21 वर्ष), निवासी बेंगची तथा गिरधारी लाल अजय (40 वर्ष), निवासी देवानपाली, थाना बरमकेला के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ए. के. बेक सहित महिला प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक किशन साहू, भीमसेन सिदार, आरक्षक अशोक, राजकुमार, गुलशन, गोपाल, तुलेश्वर और अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


