बिलाईगढ़ और तौसीर में हुए चोरी पर बरमकेला पुलिस की कार्रवाई: चोरी और कबाड़ी कारोबार से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// बरमकेला थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम बिलाईगढ़ और तौसीर में विद्युत उपकरण और बिजली खंभों में लगने वाली सामग्री की चोरी से जुड़ा हुआ है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और डीएसपी संतोषी ग्रेस के निर्देश पर चोरी और अवैध कबाड़ी कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी ए के बेक के नेतृत्व में बरमकेला पुलिस को सफलता मिली।

चोरी का सामान खरीदने वाला भी पकड़ा गया

अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की गई विद्युत सामग्री कबाड़ी के माध्यम से बेची जा रही थी।

पुलिस ने फेरीदार कबाड़ी हीरालाल रात्रे निवासी देवानदीपा, डमरू चौहान निवासी खारवानीपारा और कबाड़ी व्यवसायी सुभाष अग्रवाल निवासी बरमकेला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ए के बेक, सहायक उप निरीक्षक राजपूत, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक मोती जांगड़े, तुलेश्वर साहू, ताराचंद सिदार, अशोक पटेल सहित पूरे थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ किया है कि चोरी और अवैध कबाड़ी कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Scroll to Top