बरमकेला पुलिस की कार्रवाई: 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बरमकेला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 74 पाउच कच्ची महुआ शराब, कुल 13 लीटर जब्त की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

युवक से बरामद हुई शराब

गिरफ्तार आरोपी का नाम लोकेश चौहान (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम तौसीर, थाना बरमकेला है। पुलिस ने आरोपी को अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री के आरोप में पकड़ा। जब्ती के दौरान 74 पाउच में भरी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

मामला दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश, अति. पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में की गई। इसमें प्रधान आरक्षक भवानी, आरक्षक गीता भास्कर सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Scroll to Top