देश में पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ जिसने, आंगनबाड़ी एवं बालवाड़ी के लिए गतिविधि पुस्तिका का किया निर्माण…. मा. रविंद्र चौबे शिक्षामंत्री के कर कमलों से पुस्तिका का हुआ शुभारंभ
सरगांव – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए बालवाड़ी एवं आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए गतिविधि पुस्तिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए दैनिक कार्य योजना का निर्माण किया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने इस क्षेत्र में पुस्तिका का निर्माण किया है। […]
