सीएम भूपेश बघेल अब प्रदेशभर के युवाओं और छात्रों से करेंगे सीधा संवाद, भेंट – मुलाकात कार्यक्रम के बाद नया अभियान..
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर सीधे संवाद का अभियान पूरा करने के बाद अब सीएम भूपेश बघेल प्रदेशभर के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए पांचों संभागों रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा में कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्कूल- कॉलेज के छात्रों, सामाजिक


