सात माह के मासूम की मौत : इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, परिजन ने कहा- बच्चे को थी सर्दी-खांसी, डॉक्टर बोले- स्वांस नली में फंस गई थी कफ, जांच में जुटी पुलिस..
बिलासपुर/ बिलासपुर में सर्दी-खांसी से पीड़ित सात माह के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में बच्चे को नेबुलाइज किया जा रहा था। इस दौरान इंजेक्शन भी लगाया गया,

