शराब दुकान के गार्ड की हत्या, दुकान के अंदर मिली लाश, विरोध में गुस्साए लोगों ने जलाया टायर, 5 घंटे से जांजगीर-बिलासपुर रोड बंद..
जांजगीर// जांजगीर जिले में शराब दुकान के गार्ड की हत्या कर दी गई है। उसका शव मंगलवार सुबह दुकान के अंदर की पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वारदात को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया है। घटना के विरोध में गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया





