धमकी का बदला लेने दोस्त का मर्डर, अंधे कत्ल का खुलासा, बदतमीजी से तंग आकर 5 दोस्तों ने मिलकर 1 को मार डाला..
दुर्ग// दुर्ग पुलिस ने बुधवार शाम एक अंधे कत्ल का खुलासा किया। पुलिस को 8 नवंबर 2021 की सुबह मोहन नगर थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में देशी शराब भट्ठी के पास आकाश साहू नाम के युवक का शव मिला था। शव को कुत्तों ने इतनी बुरी तरह नोचा था कि उसकी पहचान करना मुश्किल था।





