पति के प्रमोशन, वेतन में सुधार के लिए PHQ पहुंची सहायक आरक्षक की पत्नियों को पुलिस ने पीटा, पुलिसवालों ने साड़ी फाड़ी, चूड़ी तोड़ी..
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अलग-अलग जिलों से आई सहायक आरक्षकों की पत्नियों के साथ आज पुलिस वालों ने ही दुर्व्यवहार कर दिया। महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिलाएं सहायक आरक्षकों के प्रमोशन और वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर नवा रायपुर पहुंची थीं। वो मंत्रालय और PHQ का घेराव करने



