परिवार को बंधक बनाकर व्यापारी के घर डकैती, कट्टा-चाकू दिखाकर महिलाओं के गहने और सवा 5 लाख कैश के साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले उड़े..
बलौदाबाजार// बलौदाबाजार में शुक्रवार देर रात डकैतों ने व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर करीब 6 लाख रुपए की लूट कर ली। कट्टा और चाकू लेकर घुसे बदमाशों ने महिलाओं के गहने उतरवा लिए और अलमारी में रखा कैश व ज्वेलरी ले गए। बदमाशों ने मकान में लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए और जाते हुए
