CG मौसम अलर्ट : 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिलासपुर समेत इन संभागों में भारी बारिश की संभावना..
रायपुर// छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने आज सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगले 3 घंटे के लिए 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.






