बलौदाबाजार हिंसा मामला : थाने में 13 FIR दर्ज, पुलिस ने 356 लोगों को बनाया है आरोपी, अब तक 183 की गिरफ्तारी..
बलौदाबाजार// छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा, आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में महत्वपूर्ण चालान पेश किया, जिसमें जिला संयुक्त कार्यालय में हुई आगजनी की घटना से संबंधित दस्तावेज हैं. पुलिस सिटी कोतवाली थाना में दर्ज 13 एफआईआर में 10 चालान पहले ही पेश कर चुकी है. वहीं संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को




