वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित अतिथियों ने अपेक्स बैंक सरिया का किया उद्घाटन, ग्राम मोहदी के लिए 20 लाख रुपए और बाउंड्री वॉल की घोषणा..
सारंगढ़-बिलाईगढ़// वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक की नवीन शाखा सरिया का उद्घाटन किया। सरिया अंचल के किसानों की अपेक्स बैंक खोलने की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। उद्घाटन के पूर्व मुख्य अतिथि ओ पी चौधरी सहित




